फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बेटे की मौत, मां-चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा के गांव बरसत के समीप ट्रैक्टर ट्राली की साइड लगने से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई और मां व चाचा चोटिल हो गए। घरौंडा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पलहेड़ी पानीपत निवासी यशपाल ने बताया कि कि वह अपनी भाभी रेखा व भतीजे साहिल को बाइक पर बैठाकर गांव से बरसत होता हुआ बसताड़ा झाड़ा लगवाने आया था। वह बाइक पर बैठकर जब वापस जाने लगे तो बरसत रोड पर सामने से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। जब वह बाइक को साइड से निकालने लगा तो ट्रैक्टर ट्राली चालक ने एकदम कट मार दिया। जिससे बाइक गिर गई। वह और उसकी भाभी कच्चे में गिर गए और उसका भतीजा साहिल सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर व ट्राली के पहिए उसके सीने के ऊपर से गुजर गए। ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम अशोक निवासी गांव सिवाह पानीपत बताया। वह मौके से फरार हो गया। घायल उसकी भाभी को करनाल के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें