फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेबिट कार्ड बदलकर पानीपत में की खरीददारी

Sat, 02 Sep 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। घरौंडा के वार्ड नंबर एक में पैसे निकालने के लिए एटीएम पर गए बुजुर्ग का आरोपी ने डेबिट कार्ड बदल दिया और 68890 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने केस दर्ज कराया।
वार्ड नंबर एक भट्ठा कॉलोनी निवासी रविकांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता चंद्रभान ने पंजाब सिंध बैंक के एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले थे। रकम निकालने के बाद जब वह एटीएम से बाहर आने लगे तभी एक व्यक्ति मिला। आरोपी ने कहा कि एटीएम में ट्रांजेक्सन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातों में उलझाते हुए आरोपी ने पिता से डेबिट कार्ड बदल दिया। 29 अगस्त को आरोपी ने वीवी ज्वैलरस पानीपत में 68,890 का कार्ड स्वेप किया और आगे रेड लाइट क्रासिंग पर एटीएम से 25 हजार रुपये की नकदी निकाली। उसके बाद शराब की दुकान से 3100 रुपये की की पेमेंट कार्ड से की। इसके बाद आरोपी ने 30 अगस्त को लालरू मंडी के एटीएम से 40 हजार रुपये निकाले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें