फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परीक्षा पास करें, मिलेगी 12 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। यदि वे परीक्षा पास करते हैं तो उन्हें सालाना 12 हजार रुपये पढ़ाई करने के लिए मिलेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा (एससीईआरटी) की ओर से राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए परिषद की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

राजकीय स्कूल में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों के आधार पर 19 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। शानदार प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा विद्यार्थियों को हर माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। विभाग की योजना के अनुसार, आठवीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें 12वीं तक की पढ़ाई करने तक हर माह छात्रवृत्ति की राशि मिलेगी।
विज्ञापन

योजना केवल सरकार स्कूल के विद्यार्थियों के लिए है, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, केजीबीवी और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र इस परीक्षा में नहीं बैठ सकते। आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। एनएमएमएसएस के लिए एक लिखित परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। पहला भाग मानसिक योग्यता परीक्षण का रहेगा। जिसमें एक-एक अंक के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा भाग बौद्धि योग्यता परीक्षण का रहेगा। इसमें भी एक-एक अंक के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस भाग में 35 प्रश्न विज्ञान, 20 गणित और 35 सामाजिक विज्ञान के रहेंगे। 90-90 मिनट की इन परीक्षाओं में सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा के लिए कोई सीमित पाठ्यक्रम नहीं है, फिर भी प्रश्नों का स्तर आठवीं कक्षा के लिए होने वाले हरियाण बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के पाठ्यक्रम के स्तर के अनुरूप ही होगा।

आवेदक विद्यार्थी हरियाणा के सरकारी या अनुदान प्राप्त विद्यालय में ही पढ़ रहा हो। सातवीं कक्षा की पढ़ाई भी सरकारी या अनुदान प्राप्त विद्यालय से की हो। इसके अलावा आवेदक के माता-पिता की कुल वार्षिक आय 3.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। विद्यार्थी परीक्षा में केवल एक बार ही बैठ सकता है। आवेदन फार्म में दी जानकारी के असत्य पाए जाने पर परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं है।



यह हैं निर्देश

- केवल मेधा सूची में नाम आने के बाद विद्यार्थी को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। इसके लिए चयनित विद्यार्थी को एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। यह पोर्टल जुलाई या अगस्त 2024 में खुलेगा।

- मेधा सूची में नाम आने पर आय का प्रमाण पत्र प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट या अन्य सक्षम अधिकारी से बनवाकर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में देना होगा।

- अनुसूचित जाति या जनजाति के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र बनवाकर ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो उन्हें सामान्य वर्ग में माना जाएगा।
विज्ञापन


आवेदन फार्म का लिंक परिषद की वेबसाइट www.scertharyana.gov.in या हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिया गया है। प्रवेश पत्र परीक्षा के 10 दिन पहले वेबसाइट पर जारी होगा। विद्यार्थी 10 अक्तूबर से पहले आवेदन जरूर करें। 19 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए अभी केंद्र तय नहीं किया है। - छत्रपाल, नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें