फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजवेज बसों का चक्का रहेगा जाम, विभागों में नहीं होगा कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बढ़ती महंगाई, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण, बेरोजगारी आदि विभिन्न मुद्दों के संदर्भ में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के साथ-साथ देश के कई कर्मचारी संगठनों ने 28 व 29 मार्च को पूर्ण हड़ताल का आह्वान किया है। हरियाणा में रोडवेज बसों का चक्का जाम भी रहेगा। विभिन्न विभागों में कामकाज ठप्प रहेगा। बैंक शाखाएं खुलेंगी लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल में रहने से कार्य नहीं होगा। यातायात सेवा प्रभावित रहने के कारण लोगों को भारी दिक्कत हो सकती है। जिला प्रशासन ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए तो तैयारियां की हैं, लेकिन हड़ताल के प्रभाव से आम लोगों को राहत देने जैसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव जीएस ओबेराय ने बताया कि 11 नवंबर को ही 28 व 29 मार्च 2022 को हड़ताल का निर्णय ले लिया था। निजीकरण को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुशील गुर्जर ने बताया कि जिले में तमाम विभागों में पिछले 15 दिन से एसकेएस की टीम अलग-अलग विभागों में जाकर कर्मचारियों से बातचीत कर रही थी। जिससे तमाम विभागों के कर्मचारियों ने हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया है। देश के कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर में हरियाणा रोडवेज की बसों का 28 मार्च की सुबह से 29 मार्च की मध्यरात्रि तक चक्का जाम रहेगा। जो बस जहां खड़ी है, वहीं पर रहेगी। सभी कर्मचारी पूर्णरूपेण हड़ताल पर रहेंगे।
अनूप नरवाल, डिपो प्रधान रोडवेज करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें