फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी कर्मचारी से 20 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक निजी कंपनी के कर्मचारी से तीन बदमाशों ने 20100 रुपये लूट लिए। बुधवार शाम घर लौटते समय मुंह पर कपड़ा बांधे बदमाशों ने कर्मचारी को डंडे मारकर बाइक रोक ली और पैंट की जेब से पर्स निकाल लिया। फिर पैसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ढाकवाला गुजरान निवासी रजत ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नई पुलिस लाइन स्थित कैथल रोड स्टार ग्लोबल कंपनी के गोदाम पर काम करता है। शाम करीब 6:45 बजे घर जाते समय अंधेड़ा गांव से एक किलोमीटर पहले ही तीन युवकों ने उसकी बाइक में डंडा मार दिया। बाइक रुकते ही उसे पकड़ लिया और परने से गला दबाने की कोशिश करने लगे। एक बदमाश ने जेब से पर्स निकाल लिया। इसी समय पीछे से किसी वाहन की लाइट लगी तो तीनों खेतों से होकर भाग निकले।
विज्ञापन

ठेका सेल्समैन के खाते से निकाले 1.25 लाख रुपये
करनाल। तरावड़ी के एक शराब ठेका सेल्समैन के खाते से फोन पे के जरिये शराब के रुपये भेजने के नाम पर 1.25 लाख रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कैथल के सेरदा गांव निवासी सलिंद्र सिंह तरावड़ी में जितेंद्र कालिया के शराब ठेके पर सेल्समैन है। 8 नवंबर को जितेंद्र ठेकेदार ने उसे फोन कर कहा कि कोई व्यक्ति बीस हजार रुपये फोन पे द्वारा शराब के लिए भेजेगा। बातचीत होने के बाद उसके मोबाइल पर पहली बार 9:48 बजे मैसेज आया, जिसमें 20 हजार रुपये उसके खाते में रिसीव बताए गए। लेकिन जैसे ही उसने खाता चेक किया 20-20 हजार पांच बार में कुल एक लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए। 17 नवंबर की दोपहर एक बजे जब उसी नंबर पर बात की तो उसने कहा कि गलत बाउचर लग गया था, अब वह रुपये वापस कर देगा। इसके बाद फिर एक मैसेज 24999 रुपये का आया। फिर उसके बारे में पूछा तो बहाना बना दिया। उसके खाते से कुल 1,24,999 रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें