फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीस से बेटे विक्रम का शव मंगवाने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी उसकी मां परिवार के साथ धरने पर बैठी रहीं। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों में एक पुलिस कर्मचारी भी शामिल है। इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस को 11 आरोपियों के नाम दिए हुए हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक उनकी बेटी प्रभजोत और एजेंसी निरवैर को ही गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस कर्मचारी निरवैर का मामला होने के कारण पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही बल्कि उसे चाय पिलाती है। परिजन सोमवार को एसपी से भी मिले।
विज्ञापन

हालांकि डीएसपी मुकेश धरना स्थल पर परिजनों को समझाने के लिए पहुंचे थे, उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि विक्रम के शव को मंगवाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है और इस मामले की जांच की गहनता से की जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं होती और ग्रीस से विक्रम का शव नहीं आता वह धरने से नहीं उठेंगे। परिजनों की मांग है कि आरोपियों पर विक्रम की हत्या की धारा लगाई जाए, विक्रम का शव ग्रीस देश से जल्द से जल्द मंगवाया जाए। बता दें 22 सितंबर 2021 को बसंत विहार निवासी हरमीत कौर ने सदर थाना में मामला दर्ज करवाया हुआ है। जिसमें उसने आरोप लगाए हैं कि उसकी बेटी प्रभजोत कौर ने अपने एजेंट निरवैर सिंह, सोनू, पलविंद्र व सुखदेव सिंह के साथ मिलकर उसके बेटे विक्रम को ग्रीस में भेजकर लापता कर दिया है। उनसे दस लाख रुपये भी ले लिए। विक्रम आरोपी प्रभजोत का सगा भाई था। प्रभजोत आरोपी एजेंट निरवैर के साथ रह रही थी। परिजनों ने बताया कि उन्हें 2 जनवरी को पता चला की विक्रम की तो मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजनों ने लघु सचिवालय पहुंचकर रोष प्रकट किया और प्रभजोत व एजेंट निरवैर पर विक्रम की हत्या कराने का आरोप लगाया। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की सीआईए 2 टीम ने प्रभजोत व निरवैर को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भी भेज दिया है। अभी अन्य आरोपी फरार हैं।
बिगड़ने लगी मां की तबीयत
कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग मां अपने परिवार के साथ धरने पर बैठी हुई है। पूरा दिन रोने से विक्रम की मां मां हरमीत कौर की तबीयत भी बिगड़ने लगी है। उनका कहना है कि जब तक उसके बेटे का शव नहीं आता तब तक वह धरने पर ही बैठी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें