फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी सब डिवीजन में भी मासिक बिल देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से मॉडल टाउन के बाद सिटी सब डिवीजन में भी मासिक बिल भेजा जाएगा। जिसकी तैयारी चल रही है। पायलट परियोजना के तहत अक्तूबर में निगम ने मॉडल टाउन में यह कार्य शुरू किया था। मॉडल टाउन सब डिवीजन के अंतर्गत करीब 22 हजार बिजली उपभोक्ता हैं।
निगम की ओर से मासिक बिल वितरण प्रणाली को लेकर लोगों का रुझान और सकारात्मक पहलुओं के आधार पर आगामी कदम उठाया जाएगा। सिटी सब डिवीजन के अंतर्गत उपभोक्ताओं की संख्या 20 हजार है। इस डिवीजन में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। केवल 500 मीटर ही शेष हैं। दिसंबर में इस कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

निगम के सिटी डिवीजन के अंतर्गत छह सब डिवीजन हैं। शहर में कुल बिजली उपभोक्ता करीब 1.35 लाख हैं। जिनका बिजली लोड 20 किलोवाट से कम है, उनके स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। पूरे शहर में करीब एक लाख पांच हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। करीब 12 हजार मीटर बदलने शेष हैं।
निगम की योजना कामकाज को पेपरलैस, फेसलैस व कैशलैस करने की है। बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान पेटीएम से, फोन-पे, गुगल-पे, यूएचबीवीएन की साइट से, अटल सेवा केंद्र व कॉमन सर्विस सेंटर से किया जा सकता है। सिटी सब डिवीजन के अंतर्गत 70 प्रतिशत उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करने लगे हैं। इससे निगम कार्यालय में बिजली बिल भरने के लिए लगने वाली उपभोक्ताओं की लाइन नहीं रही।
बैलेंस खत्म होते ही नहीं कटेगी बिजली
बिजली बिल प्रीपेड रिचार्ज योजना के तहत सिटी सब डिवीजन के अंतर्गत करीब 35 उपभोक्ता जुड़े हैं। उपभोक्ताओं के मन में संशय रहता है कि रिचार्ज खत्म होते ही बिजली बंद हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है। निगम के नियमानुसार शाम छह बजे से सुबह नौ बजे के अंतराल में यदि बैलेंस खत्म होता है तो बिजली सप्लाई बंद नहीं होगी। इसके अलावा यदि कोई किरायेदार प्रीपेड रिचार्ज श्रेणी में जुड़ता है और उसे मकान बदलना है तो नया बिजली कनेक्शन जारी होगा। पुराने मीटर को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

मॉडल टाउन सब डिवीजन के उपभोक्ताओं का यदि सकारात्मक रुख रहा तो सिटी सब डिवीजन में मासिक बिल वितरण प्रणाली शुरू करेंगे। इससे पहले जनता की प्रतिक्रिया ली जाएगी। स्मार्ट मीटर की रीडिंग लेने के लिए कर्मचारी को जाना नहीं पड़ता। विभागीय मुख्यालय पंचकूला से कंप्यूटर पर एक क्लिक से तमाम मीटर की रीडिंग आ जाती है। मीटर बॉक्स धुंधला होने इत्यादि कारणों से गलत रीडिंग जैसी तमाम समस्याएं खत्म हो जाती हैं। बिल बनते ही तुरंत उपभोक्ता के फोन पर संदेश प्रेषित हो जाता है।
कुलदीप कुमार, उपमंडल अधिकारी, सिटी सब डिवीजन, उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें