फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओपी करने वाले मजदूर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अशोक नगर निवासी पीओपी करने वाले मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-4 अशोक नगर निवासी अशोक ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का सोनू गांव पांडे थाना बलिया जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश उसके साथ पीओपी लगाने का काम करता था। सात दिसंबर की सुबह घर से वह काम के लिए निकला था लेकिन शाम को घर वापस नहीं पहुंचा। नौ दिसंबर को उसे सूचना मिली थी कि उसे सात दिसंबर की रात को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। गंभीर हालत होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें