फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के दो केस आए
विज्ञापन

करनाल। कोरोना के शुक्रवार को दो केस आए हैं। इनमें एक महिला डाकवाला रोडान की रहने वाली है। दूसरा सेक्टर-8 निवासी एक व्यक्ति है। फिलहाल जिले में आठ पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। दूसरी ओर विदेश से आने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार तक यह संख्या 1217 तक पहुंच गई। 107 ऐसे लोग हैं जिनका सुराग नहीं लग पा रहा है। हालांकि कुछ लोगों की पुलिस ने तलाश भी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग बढ़ा रहा है। पिछले 24 घंटे में 1890 सैंपल लिए गए। सीएमओ योगेश कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 615871 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से 571863 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। 40052 पॉजिटिव केस आए थे इनमें से 39489 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अभी तक जिले में 555 लोगों की जान कोरोना के कारण गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें