फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों आतंकियों को हैदराबाद ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस रिमांड पर चल रहे दो आतंकियों को जिला पुलिस हैदराबाद लेकर गई है। इसके बाद पुलिस दोनों आतंकियों को महाराष्ट्र के नांदेड़ के आसपास के क्षेत्र में लेकर जाएगी, जिस जगह पर आतंकियों ने विस्फोटक सामग्री को छिपाया था। हालांकि महाराष्ट्र व तेलंगाना की पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पहले ही इन आतंकियों से पूछताछ कर चुकी है। जिसमें इन आतंकियों ने किस जगह पर विस्फोटक सामग्री को छिपाया था या ले जाना था, उसकी जानकारी मिली थी। आतंकी गुरप्रीत और अमनदीप सगे भाई हैं। फिलहाल ये तीन दिन के रिमांड पर हैं। इससे पहले इन्हें 10 दिन के रिमांड पर लिया गया था। इनके साथ दो और आतंकी थे, जिन्हें 15 मई को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
फर्जी आरसी मामले में नहीं हो सकी पवन की गिरफ्तारी
फर्जी आरसी बनाने के मामले में पुलिस की सीआईए टू टीम अंबाला निवासी आरोपी नितिन को 15 मई को मेरठ लेकर गई थी। जहां से उन्हें आरोपी पवन को गिरफ्तार करना था, लेकिन पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लगा। इसके बाद पुलिस आरोपी को पंजाब लेकर गई है। सूत्रों का कहना है कि वहां भी आरोपी से बरामदगी नहीं हो पाई है। पुलिस को आरोपी से दो वे कारें बरामद करनी थी, जिनकी उसने फर्जी आरसी बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दोबारा किया जाएगा कोर्ट में पेश
फर्जी आरसी बनाने के मामले में पकड़े गए आरोपी नितिन को पुलिस 17 मई को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। वहीं, आतंकी गुरप्रीत और उसके भाई अमनदीप को भी पुलिस 18 मई को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। ये आतंकी भी तीन दिन के रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें