फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : दूसरे की जगह परीक्षा देने और आंसर-की समेत कुछ छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शनिवार को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह पेपर देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। वहीं आंसर-की के साथ परीक्षा केंद्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी सहित दो अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरे की जगह परीक्षा देने के मामले में धरा गया एक आरोपी सीआईएसएफ का सिपाही बताया जा रहा है, जिसका आईकार्ड पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने मामले में सिटी थाना, सिविल लाइन थाना और सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान ही डिस्टेक्टिव स्टाफ की टीम को सूचना मिली कि सोनीपत के गांव माहमा निवासी रौनक की जगह पर सोनीपत के खुबडू गांव निवासी विक्की परीक्षा दे रहा है। रौनक फिलहाल जीटी रोड पर एक होटल की पार्किंग में कार में बैठा है और उसके साथ चार व्यक्ति और हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर छापेमारी की तो वहां एक कार में दो व्यक्ति बैठे मिले। वहीं पास में एक अन्य कार भी थी, जिस पर सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पकड़ी गई कार में आरोपी रौनक और रोहतक की एकता कॉलोनी निवासी मोहित बैठा था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हरियाणा सरकार लिखी बोलेरो कार में झज्जर के गांव महतदपुर माजरा निवासी प्रवेश था जो फरार हो गया। बताया जा रहा कि इस गाड़ी में एक पुलिस कर्मी भी था।
कार से पुलिस को विद्या भारती पब्लिक स्कूल रोहतक की मोहर मिली और सीआईएसएफ बिजेंद्र निवासी गांव मारोत झज्जर के नाम का आईकार्ड मिला। रौनक ने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज में आरोपी विक्की उसकी परीक्षा दे रहा है। पुलिस ने डीएवी पीजी कॉलेज में पहुंचकर आरोपी विक्की को पकड़ा तो उसके पास जो एडमिट कार्ड था, उस पर रौनक लिखा था, लेकिन फोटो विक्की का लगा था। विक्की ने बताया कि उसकी परीक्षा इसी कॉलेज में दूसरे सेंटर पर है, जिसे आरोपी बिजेंद्र निवासी मारौत दे रहा है। पुलिस ने उसे भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इससे अलग एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वाइस चेयरमैन सुरेखा बब्बर ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यालय में प्रवेश करते समय अभ्यर्थियों की जांच की जा रही थी। सुबह करीब 9.30 बजे केंद्र संख्या नंबर 142 पर असल अभ्यर्थी की जगह पर दूसरा व्यक्ति पाया गया। उसने अपना नाम रोमित बताया, जो असल अभ्यर्थी रंजन आलोक निवासी लखनऊ यूपी के स्थान पर परीक्षा देने आया हुआ था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इससे अलग सदर थाना क्षेत्र में ग्रीन लेंड सलारू में अजय निवासी टिटोली रोहतक को पुलिस ने आंसर-की सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने परीक्षा केंद्र के छत से छलांग लगाकर भागने का प्रयास किया था, जिसे खेतों से गिरफ्तार किया गया।
दो लाख रुपये में तय हुआ था पेपर देना
आरोपी विक्की ने पुलिस को बताया कि दो लाख रुपये में दूसरे की जगह पेपर देने की बात हुई थी। इस कारण उसका पेपर बिजेंद्र दे रहा था और वह रौनक का पेपर दे रहा था।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सिपाही पद की लिखित परीक्षा को लेकर डिस्टेक्टिव स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी की जगह पर दूसरा व्यक्ति परीक्षा दे रहा है। इसके बाद टीम ने परीक्षा केंद्र पर जाकर जांच की तो दो व्यक्तियों को वहां से गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ के बाद इनके दो साथियों को भी काबू किया गया है। इससे अलग सिटी व सदर थाना क्षेत्र में भी परीक्षा में अनियमितता संबंधी मामला दर्ज किया गया है। मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-- गंगा राम पूनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें