फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी को भेजा जेल, बोलेरो से मिली 25 अभ्यर्थियों की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पुलिस परीक्षा भर्ती मामले में पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने आरोपी पुलिस कर्मी लोकेश को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस को लोकेश की बोलेरो गाड़ी से 25 अभ्यर्थियों की एक लिस्ट बरामद हुई है जिसमें उनके परीक्षा केंद्र लिखे हुए थे। अंदेशा है कि प्रवेश एक बड़े स्तर पर दूसरे की जगह परीक्षा दिलाने का काम कर रहा था। हालांकि पुलिस अभी उस लिस्ट में लिखे नामों के व्यक्तियों का पता लगा रही है ताकि उनसे पूछताछ की जा सके। वहीं पुलिस जांच में एक और बात सामने आई है कि विक्की ने 6 लाख रुपये लोकेश को दिए थे और लोकेश ने वह 6 लाख रुपये प्रवेश को दे दिए थे। अब पुलिस को आरोपी पुलिसकर्मी प्रवेश की तलाश है।
विज्ञापन

विदित हो कि पुलिस भर्ती परीक्षा के दिन आरोपी प्रवेश और लोकेश हरियाणा सरकार लिखी गाड़ी में फरार हो गए थे। इसके बाद लोकेश को गिरफ्तार कर पुलिस ने वाहन बरामद कर लिया, लेकिन पुलिस कर्मी प्रवेश का मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। इस कारण प्रवेश को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मामले की पूरी कुंडली प्रवेश ही खोलेगा आखिर उसका गिरोह कितना बड़ा है और वह कितने समय से यह काम कर रहा है।
पुलिस का कहना है कि वह दिल्ली, गुड़गांव, रोहतक, कैथल, झज्जर में भी आरोपी प्रवेश को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। वहीं आंसर की मामले में पुलिस अभी तक टिटौली गांव निवासी अभिमन्यु को पकड़ नहीं पाई है। इस मामले का खुलासा अब अभिमन्यु ही करेगा।
विज्ञापन

पुलिस परीक्षा भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस कर्मी लोकेश को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया है। बोलेरो गाड़ी से कुछ युवकों की लिस्ट मिली है। उसकी जांच की जा रही है। पुलिस कर्मी प्रवेश के पकड़े जाने पर ही इस पूरे मामले का खुलासा होगा। इसके लिए दिल्ली, गुड़गांव, सहित अन्य जिलों में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

-- हरजिंद्र सिंह, इंचार्ज, डिटेक्टिव स्टाफ करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें