फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पर पुलिस कर्मियों ने बाप-बेटी से की बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। लघु सचिवालय में एसपी से मिलने आए बाप-बेटी के साथ 6 पुलिस कर्मचारियों की बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी पिता को तीसरी मंजिल से सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे लाए। इस दौरान एक महिला पुलिस कर्मी ने बेटी को भी पकड़ा था। इसके बाद दोनों को जबरन प्राइवेट गाड़ी में बैठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि बाप-बेटी ने रोते हुए पुलिस कर्मचारियों से एक बार उनकी बात सुनने की अपील की लेकिन जुंडला चौकी के एएसआई मुकेश ने उनकी एक न नहीं न ही एसपी से मिलने दिया। हालांकि उस दौरान एसपी ऑफिस में नहीं थे। पिता-पुत्री कुरुक्षेत्र के गांव टिकरी के रहने वाले हैं। जो कि अपनी फरियाद लेकर आए थे।
ये है मामला
गांव शाहपुर निवासी कविता ने कुरुक्षेत्र के गांव टीकरी निवासी आरजू और उसके पिता रणबीर सिंह की शिकायत जुंडला चौकी पुलिस में 13 सितंबर को दी थी। उसका आरोप है कि आरजू उसकी पुत्र वधू है। 13 जुलाई को आरजू ने उनके खिलाफ कुरुक्षेत्र में थाने में पहले मामला दर्ज कराया है। जिसकी जांच चल रही है। 13 सितंबर को आरजू अपने पिता के साथ घर पर सामान उठाने आई थी तो उसने उसके साथ मारपीट और गालियां भी दी। वह कान की बालियां भी ले गई। इस शिकायत के बारे में ही आरजू व उसका पिता रणबीर एसपी से मिलने आया था।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी बोले
बाप-बेटी को गिरफ्तार करने वाले जुंडला चौकी के एएसआई मुकेश ने बताया कि आरजू और उसके पिता पर मारपीट करने का मामला दर्ज है। इस मामले में उन्हें कई बार फोन कर बुलाया गया था कि वह जांच में शामिल हों लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हो रहे थे। इस कारण उन्हें आज लघु सचिवालय से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह मामला संज्ञान में आया है। डीएसपी विजय देशवाल को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट में पुलिस कर्मचारियों की यह गलती निकलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें