फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों के आने के चौथे मिनट में मिल गई थी पुलिस को सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। निसिंग में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में लुटेरेे 3:45 बजे पहुंचे और 3:49 बजे शाखा के एक कर्मचारी दीपक ने पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस को आने में समय लग गया और लुटेरे वारदात को अंजाम देकर निकलने में सफल हो गए। वैसे लुटेरों के बाहर निकलते ही पुलिस की गाड़ी आते देखकर लुटेरों ने चार राउंड फायरिंग कर यह तो जता ही दिया था कि कुछ गड़बड़ है।
बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अतुल वलेचा ने पुलिस को बताया कि लुटेरे 3:45 बजे बैंक शाखा में घुसे थे। सभी को उन्होंने गन प्वाइंट पर लिया और स्ट्रांग रूप में बंद करना शुरू किया लेकिन इसी बीच बैंक स्टाफ का एक कर्मचारी दीपक लुटेरों की नजरों से बच गया था। दीपक बाथरूम में छिप गया था। वह समझ गया था कि लुटेरे हैं और बैंक को लूट रहे हैं। दीपक ने सावधानी पूवर्क हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों के आने के सिर्फ चार मिनट के अंदर बाथरूम से 3:49 बजे पुलिस को घटना की सूचना दे दी थी। लेकिन निसिंग थाना पुलिस जब तक पहुंची, तब तक लुटेरे भाग चुके थे। बताते हैं कि लुटेरे यहां करीब 15 मिनट रुके। अर्थात पुलिस को सूचना मिलने के 11 मिनट तक भी बदमाश बैंक में थे। वैसे भी यह इत्तेफाक ही था कि जब लुटेरे भाग रहे थे तो वहां से पुलिस की गाड़ी गुजरी। इस समय पुलिस को जानकारी नहीं थी, लेकिन लुटेरों ने समझा कि पुलिस उनके लिए ही आ रही है। शायद यही सोचकर लुटेरों ने शाखा के बाहर चार राउंड गोलियां चलाई। शाखा के अंदर भी तीन गोलियां पुलिस को शाखा के अंदर भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक पर भी चलाई थी लुटेरों ने गोली
-लुटेरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा निसिंग के शाखा प्रबंधक अतुल वलेचा पर भी गोली चलाई थी। गनीमत यह रही कि गोली चली नहीं। जिससे शाखा प्रबंधक बाल बाल बच गए। वह काफी घबरा भी गए। तीन गोलियां शाखा के अंदर पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें