फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय बचाने को मरीजों को करना चाहिए ऑनलाइन पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में वार्ड भ्रमण कर मरीजों से बातचीत की। उन्होंने उनकी दिक्कतें और उपचार की सुविधाओं की जानकारी ली। राज्यपाल ने मरीजों व अन्य लोगों को भीड़भाड़ से बचने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की सलाह दी। बातचीत के दौरान एक मरीज ने खुद को अनपढ़ बताया तो राज्यपाल बोले कि परिवार में किसी से पंजीकरण कराया जा सकता है। राज्यपाल ने निदेशक को सलाह दी कि वरिष्ठ नागरिकों का बाद दोपहर तीन से पांच बजे के दौरान उपचार किया जाए, ताकि वे इंतजार से बच सकें।
विज्ञापन

राज्यपाल ने लेक्चर थिएटर नंबर पांच में एमबीबीएस के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान हरविंद्र नेहरा, साहिल, सृष्टि, महक, गीता, सौरभ आदि छात्र-छात्राओं ने उनसे कई सवाल पूछे। उन्होंने सवालों के जवाब देने के बाद कहा कि आप देश का भविष्य हैं, समाज व परिवार को आपसे काफी उम्मीदें हैं। अनुशासन व समर्पण रखें, अच्छे से पढ़ाई करें और कोर्स पूरा करने के बाद समाज और देश की सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें