सड़क हादसे में लगी चोट के बाद घायल व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कतलाहड़ी निवासी नरेश ने बताया कि उसका भाई लक्ष्मण जिला जेल में स्वीपर के पद पर कार्य करता था। वह जिला जेल के क्वार्टर में ही रहता था। एक नवंबर को उसका भाई लक्ष्मण स्कूटी पर स्टोंडी गांव जा रहा था। जैसे ही वह गांव बिजना के समीप पहुंचा तो एक कार चालक ने उसके भाई को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अवस्था में शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसके भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।