फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसताड़ा टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घरौंडा के वार्ड नंबर चार में रहने वाला पुनीत अपने साथी सचिन व हर्ष के साथ पांच नवंबर की शाम को करीब साढ़े चार बजे करनाल से घरौंडा आ रहा था। इस दौरान जैसे ही पुनीत की बाइक बसताड़ा टोल प्लाजा के नजदीक पहुंची तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुनीत व हर्ष को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस जांच अधिकारी गोबिंद सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने दोनों घायलों को बयान देने के लिए अनफिट बताया। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को अस्पताल में पहुंचकर घायलों के ब्यान दर्ज किए। जिसके बाद पुलिस ने रविवार को ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें