फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना सुरक्षा में लापरवाही पर चार स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/घरौंडा। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद प्रदेश सरकार ने एहतियात बरतने के निर्देश जारी करते हुए स्कूलों को खोला है लेकिन कई जगह लगातार लापरवाही बरती जा रही हैं। कोरोना सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर घरौंडा खंड के चार स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनसे हफ्ते भर में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकराल ने शनिवार को खंड के सरकारी व निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान महर्षि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मून स्टार पब्लिक स्कूल, आरसी पब्लिक स्कूल और जैन स्कूल में खामियां मिली। स्कूलों में घरौंडा में निरीक्षण के दौरान 85 प्रतिशत छात्र हर कक्षा में पाए गए, जो कि एसओपी के नियमों के विरुद्ध है। इसके अलावा एसओपी के नियमों का पूरा तरह पालन विद्यालय ने नहीं किया।
बीती 29 जुलाई की जांच के दौरान स्कूल प्रबंधन को सामाजिक दूरी अपनाने के मौखिक निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके विद्यालय में वे ही खामियां पाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश कुमारी ने इन स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए सोमवार तक लिखित में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें