फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ा गांव सुविधाओं से अछूता

Tue, 08 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सबसे बड़े गांव सालवन, बिजली, पानी, सड़क व पानी निकासी जैसी सुविधाओं से महरूम है। गांव में जगह-जगह पर टूटी सड़कें, सफई व्यवस्था का अभाव व सड़कों पर जमा पानी लोगों की परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। इन समस्याओं को लेकर ग्रामीण कई बार प्रशासन के उच्चाधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण नरेश राणा, रूप सिंह, भगत सिंह, अमीपाल, जसबीर, कुलविंद्र, रमेश, मुकेश, अश्वनी कुमार, रंजीत, तेलूराम, नाथी राम, रणबीर व शेरपाल का कहना है कि गांव में कोई भी सुविधा नहीं है। गांव की सड़कें जगह-जगह पर टूटी है। कच्चे नाले व पानी निकासी की सुविधा न होने से हर समय सड़कों पर पानी जमा रहता है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था का अभाव होने के चलते नाले भी ओवरफ्लो हो गए हैं। जिससे नालों का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। वहीं गलियों में नाले व नालियों के ऊपर बनाई गई पुलिया जगह-जगह से टूट चुकी है, जिससे कई बार वाहन उन नालों में ही फंस जाते हैं। इससे गांव में कई हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें