वारदात 14 मार्च की है। पहले लगा कि इशाक की सड़क हादसे में मौत हुई है, लेकिन परिजनों को बाद में हत्या का शक हुआ। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
करनाल में खनन कारोबार की रंजिश में इंद्री हलके में भतीजे ने चाचा की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर हत्या की थी। चाचा अपना ट्रैक्टर ट्रॉली लाकर रेत खनन का काम करने लगा था, जिस पर भतीजे के साथ उनका झगड़ा हो गया। इसी रंजिश में भतीजे ने चाचा की हत्या की थी। पुलिस ने सोमवार को इस मामले का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
वारदात 14 मार्च की है। पहले लगा कि इशाक की सड़क हादसे में मौत हुई है, लेकिन परिजनों को बाद में हत्या का शक हुआ। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। फरार आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया। पूछताछ में पता चला कि थाना इंद्री के गांव गढ़पुर टापू का रहने वाला अरशद यमुना क्षेत्र से रेत का अवैध खनन करता है।
उसके साथ इशाक भी रेत निकालने का काम करता था। इशाक दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली लाकर रेत का खनन करने लगा था तो अरशद ने एतराज किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। फिर मौका पाकर अरशद ने चाचा इशाक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर ली है। मृतक के बेटे इस्लाक ने इंद्री थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
अवैध खनन की रंजिश में चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया था। जिसके चलते भतीजे ने ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर मारकर चाचा की हत्या कर दी। इस मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -- विनोद कुमार, इंस्पेक्टर इंद्री थाना।