फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ व रेडक्रॉस यूनिट की ओर से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विस्तार भाषण हुआ। प्रतिभागियों ने भाषणों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने पर अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता मनारोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन

प्राचार्या संतोष बिसला ने पौधा देकर उनका स्वागत किया। डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि मनोरोग भी एक प्रकार का सामान्य रोग है जो इलाज के द्वारा ठीक किया जा सकता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव आम बात है। कोरोना के समय यह अपने चरम पर था, क्योंकि बीमारी व आर्थिक तंगी से बहुत से लोग प्रभावित हो रहे थे। जैसे हम अन्य रोगों की जांच करवाते हैं, वैसे ही मानसिक स्वास्थ्य की जांच भी समय-समय पर करवानी चाहिए। आमतौर पर मानसिक तनाव को गंभीरता से नहीं लेने व इसके बारे में बात करने से हिचकिचाते हैं। इस वजह से कुछ लोग आत्महत्या जैसे कदम तक उठा लेते हैं। नशे के आदि हो जाते हैं। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सदा सचेत रहने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रकोष्ठ की संयोजक कंवलजीत विरदी, सह संयोजक डा. नादिया चौहान, रेडक्रास यूनिट की संयोजक डा. पूनम कुंडू, शिवांगी, सीमा शर्मा व पिंकी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें