फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्पर्धाओं के विजेताओं को ईनाम में देंगे मुर्राह भैंस, स्कूटी व स्पोर्ट्स साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के तहत करनाल में आयोजित तीन खेल स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों के लिए अलग से इनाम की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता की शुरुआत पर शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मंच से एलान किया कि भाजपा की ओर से बॉक्सिंग (महिला व पुरुष दोनों वर्ग) के विजेता खिलाड़ियों को एक-एक मुर्राह भैंस, टेबल टेनिस विजेताओं को एक-एक स्कूटी और फुटबाल की चैंपियन टीमों के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स साइकिल प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि हरियाणा होनहार खिलाड़ियों, वीर सैनिकों और मेहनतकश किसानों की भूमि है। टोक्यो ओलंपिक में देश की ओर से 25 प्रतिशत भागीदारी हरियाणा के खिलाड़ियों की रही जबकि पदक जीतने में हमारे खिलाड़ियों की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खजाने का मुंह खोला है। आज से ही 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी में जुट जाएं और पेरिस से विश्व विजेता बनकर वतन लौटें। हम भी 2024 में दिल्ली के एयरपोर्ट पर आपका विश्व विजेताओं की तरह स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें