फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये के लिए की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुडलन के पास बुधवार की रात को शराब पीने के दौरान 500 रुपये न देने की बात को लेकर संदीप द्वारा गाली देने के बाद हुए झगड़े में चारों आरोपियों ने गले पर कस्सी से वार कर संजीव उर्फ संदीप की हत्या कर दी थी। पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और चौथे आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, मामले में कार्रवाई को लेकर पीड़ित पक्ष के लोग थाना प्रभारी से मिले।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि 3 नवंबर की रात को मृतक संदीप उर्फ संजीव वासी कुडलन और गांव के ही उसके चार दोस्त मोहन, दीपक, अमित और विनोद ने गांव पाढ़ा के खेतों में बैठकर शराब पी थी। काफी दिन पहले मुख्य आरोपी मोहन ने मृतक संदीप उर्फ संजीव से 500 रुपये उधार लिए थे। मृतक ने आरोपी से अपने पैसे मांगते हुए गाली दे दी थी। इस पर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद चारों दोस्तों मोहन, दीपक, अमित और विनोद ने मिलकर मृतक संदीप उर्फ संजीव के सिर के पीछे गर्दन पर कस्सी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर उन्हें कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि आरोपी विनोद अभी फरार है। वहीं पीड़ित पक्ष के गुरनाम सिंह, जयवीर जून, राजेश, बीरा राम और कई ग्रामीण शनिवार को थाना प्रभारी से मिले और जल्द चौथे आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें