फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को बचाने मां बेटी नहर में कूदी, बेटे की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जीटी रोड पर गांव उचाना के समीप पश्चिमी यमुना नगर पर पांव फिसलने से एक ढाई साल का बच्चा नहर में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए बहन और मां ने नहर में छलांग लगा दी। इस पर वे भी डूबने लगे। गोताखोरों ने मां और बेटी को नहर से निकाल लिया, लेकिन बच्चे का पता नहीं लगा। कुछ घंटे बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि असंध में वार्ड नंबर-6 निवासी आरती अपने ढाई साल के बेटे दीपांश और सात साल की बेटी अमन देवी के साथ बस में सवार होकर अपने मायके तरावड़ी जा रही थी। करनाल बस स्टैंड से वह ऑटो में बैठ गई। जीटी रोड पर पश्चिमी यमुना नहर के समीप ऑटो खराब हो गया। इस दौरान वे ऑटो से उतकर सड़क पर आ गए। तभी ढाई साल का बेटा खेलते हुए किसी तरह नहर के समीप पहुंच गया और असंतुलित होकर गिर गया। दीपांश को नहर में गिरते हुए उसकी बहन अमन ने देख लिया। ऐसे में उसे बचाने के लिए वह भी नहर में कूद गई। तभी मां सरिता ने भी नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद तीनों ही डूबने लगे। राहगीरों की गुहार के बीच गोताखोर ने मां और बेटी को नहर से बाहर निकाल लिया, जबकि ढाई साल का बच्चा बह गया। घंटों मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें