फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर तेजधार हथियार से मां-बेटी की हत्या, बेटा घायल

विज्ञापन
Mother and daughter killed by sharp weapon entering the house, son injured - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गांव मोहना में बुधवार रात एक घर में घुसकर विधवा महिला और उसकी आठ साल की बेटी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि घटना में उसका 12 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रात को ही वारदात के समय पड़ोसियों ने चीख पुकार सुनी थी, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। सुबह घायल बेेटे को होश आया। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और किसी तरह से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का दावा है कि इस वारदात को परिवार के ही एक त्रिपुरा के रहने वाले नौकर ने अंजाम दिया है। पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पूंडरी क्षेत्र के गांव मोहना में करनाल जिले के गांव नली की बेटी गीता (36) अपने 12 वर्षीय बेटे सूक्ष्म और 8 वर्षीय बेटी स्मृति के साथ रहती थी। बुधवार की रात अज्ञात हमलावर उसके घर में घुसे और धारदार हथियार से उसके व उसकी बेटी सिर पर वार कर हत्या कर दी। जबकि बेटे सूक्ष्म के सिर पर भी धारदार हथियार से वार कर उसे मरा हुआ समझ कर फरार हो गए। सुबह किसी तरह से बेटे सूक्ष्म को होश आया तो उसने पड़ोसियों के यहां जाकर पानी मांगा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। एक पड़ोसी ने मीडिया के सामने दिए ब्यान में कहा कि उसने रात को ही चीख पुकार सुनकर महिला के परिवार के लोगों को सूचित कर दिया था। जब कोई नहीं आया तो वह भी घर जाकर सो गया था। सुबह उक्त बच्चे ने उनसे पानी मांगा तो उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया।
दोहरे हत्याकांड की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस हत्या के हर एंगल पर जांच कर रही है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि संजीव कुमार निवासी मोहना की शिकायत पर थाना पूंडरी में दर्ज मामले अनुसार बुधवार की रात उसकी विधवा भाभी गीता तथा उसकी भतीजी स्मृति की अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। उसके भतीजे सूक्ष्म को भी आरोपी द्वारा सिर में गहरी चोटें मारी गई है, जिसका उपचार चल रहा है। सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम ने त्रिपुरा के उत्तरफुलवाड़ी जिला अगरतला निवासी इस्माइल अली उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गीता के पड़ोसी के यहां नौकर था। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को उसके मालिक ने नौकरी से निकाल दिया था। वह अपने घर भागना चाहता था, इसलिए उसने पैसे लूटने के लिए उक्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी से सीआइए पुलिस द्वारा व्यापक पूछताछ की जा रही है। उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें