घरौंडा। कैमला गांव में कई महीनों से बंद पड़ी चौपाल में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। दो दिन तक शव चौपाल में पड़ा रहा। जिससे दुर्गंध आनी शुरू हो चुकी थी। चौपाल की तरफ ग्रामीणों का ध्यान गया तो विवाहिता का शव मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
गांव कैमला निवासी 38 वर्षीय शीला देवी की शादी कालखा गांव में हुई थी। शीला मानसिक रूप से परेशान थी। शीला अपने दो बच्चों के साथ मायके में आई थी। दो दिन पहले ही शीला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसकी तलाश घरवाले कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार की शाम करीब चार बजे चौपाल से ग्रामीणों को दुर्गंध आई। यह चौपाल कई महीनों से बंद है। जब ग्रामीण चौपाल में पहुंचे तो विवाहिता ने फंदा लगाया था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस की मानें तो शव दो दिन से चौपाल में पड़ा था, जिस वजह से शव से दुर्गंध आ रही थी।
थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गांव कैमला की चौपाल में विवाहिता का शव मिला है। महिला ने दो दिन पहले चौपाल के अंदर ही फंदा लगा लिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।