फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई पहले कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी मांगें : कुलदीप शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई पहले कांग्रेस जनों और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से अपने द्वारा दिए गए बयानों के लिए माफी मांगें। उसके बाद कांग्रेस में किसी भी जिम्मेदारी की बात करें। उन्होंने बिश्नोई को राजनीतिक सौदागर बताया। उन्होंने बताया कि कुलदीप बिश्नोई कभी कांग्रेस के वफादार नहीं रहे हैं। वह अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह किस मुंह से करनाल को अपना दूसरा घर मानते हैं। करनाल में मकान तो उनके पिता कभी का बेच चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुलदीप ने कहा था कि वह राजनीति से सन्यास लेंगे लेकिन कांग्रेस में नहीं जाएंगे। इसके अलावा कहा था कि यदि राहुल गांधी पीएम बने तो यह देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य होगा। उन्होंने बताया कि यदि कांग्रेस को पंजाब जैसी दुर्गति से बचना है तो कुलदीप बिश्नोई जेसे नेताओं को दूर करना होगा।
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का मजबूत संगठन होता तो 2019 में कांग्रेस की सरकार बनती। उन्होंने सवाल किया कि कुलदीप बिश्नोई के पास लंदन में मकान, महंगे प्लॉट, प्रॉपर्टी कहां से आई हैं। इस अवसर पर हरी राम, धर्मपाल कौशिक, परमजीत लाठर, धर्मपाल शर्मा, वेद प्रकाश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ठंडे बस्ते में चला गया भ्रष्टाचार का बड़ा मामला
शहर के डीटीपी व तहसीलदार रिश्वत कांड में कुलदीप ने कहा कि भाजपा का आधार अब भ्रष्टाचार है। इसलिए करनाल में इतना बड़ा भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ लेकिन बाद में यह ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें