फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में उपविजेता रही करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भोपाल में 18 से 27 अक्तूूबर तक आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने अपने पहले मैच में उत्तर प्रदेश को 13-0 से हराया, दूसरे मैच मेें मुंबई की टीम को 7-0 और तीसरे मैच में दिल्ली को 5-3 से हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई। नामधारी सिरसा को 5-3 से हराकर फाइनल में मध्य प्रदेश की टीम को 3-1 से कड़ी टक्कर दी। हालांकि इसके बावजूद हरियाणा को उपविजेता की ट्रॉफी से ही संतोष करना पड़ा।
हॉकी टीम में करनाल की ओर से आदित्य, सागर, कमल, निशांत, सागर, सोनू व पीयूष ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के प्रशिक्षक गुरबाज सिंह ने बताया कि करनाल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन विजेता बनने से चूक गए। टीम करनाल में शाहबाद के खिलाड़ी लवप्रीत ने 16 गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा कर्ण हॉकी अकादमी के प्रधान व पूर्व चेयरमैन निसिंग बलदेव सिंह, सचिव शेर सिंह, महासचिव कौशल राज व फाउंडर डॉ. प्रदीप बतरा ने टीम के शानदार प्रदर्शन व उप विजेता बनने पर बधाई दी। वीरवार को रेलवे स्टेशन करनाल में राजा कर्ण हॉकी अकादमी के पदाधिकारियों द्वारा टीम का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें