फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, सात चोटिल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। गांव मंजूरा में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। हालांकि झगड़े से पहले दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई लेकिन सुलह नहीं हो सकी। शनिवार देर रात्रि दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आठ लोगों को चोटें आईं। झगड़े में एक पक्ष के बलवंत सिंह को अधिक चोटें बताई जा रही हैं। जिसे करनाल से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ऋषिपाल के अनुसार पुलिस घायल व्यक्ति के बयान दर्ज करने चंडीगढ़ गई है। उसके द्वारा दिए गए बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले देसराज ने कृष्ण से करीब 40 लाख में तीन कनाल जमीन बजीदा रोड पर खरीदी थी। बाद में उन्हें जमीन लंबाई में देने लगे। जिसका सड़क पर फ्रंट कम बनता है। इसी बात को लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। देर शाम दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष के कृष्ण सुशील, रजत, मामो देवी व राजेंद्र को चोटें लगी। जबकि दूसरे पक्ष के देसराज, बलवंत व जसवंत को चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें