फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की हाई बीम लाइट और तेज रफ्तार ले रही जान, अब होगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। धुंध के मौसम में हाई बीम पर हेड लाइट जलाकर और तेज रफ्तार चलने वाले वाहन लोगों की जान ले रहे हैं लेकिन अब पुलिस इस पर सख्ती बरतेगी। तेज रफ्तार के अलावा हेड लाइट हाई बीम पर जलाकर वाहन सड़क पर दौड़ता पाया गया तो चालान कटेगा। हालांकि पहले भी चालान होते रहे हैं लेकिन अब पुलिस विशेष रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी।
इस सर्दी और धुंध के मौसम में हाई बीम पर लाइट जलने से भी हादसे हुए हैं। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों की ओर से किए गए सर्वे के अनुसार आमने-सामने वाहनों की टक्कर में 20 प्रतिशत वजह हाई बीम पर हेडलाइट का जलना भी रही है। ऐसे में अब पुलिस इसको लेकर अलर्ट हो गई है। यातायात एवं हाईवे पुलिस की ओर से इस एक सप्ताह में लोगों को लो बीम पर हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। अगले सप्ताह से कार्रवाई शुरू होगी। इस दौरान पुलिस दिन ढलने के बाद विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

2021 में अब तक जिले में 604 सड़क हादसे हुए, जिनमें से 341 लोगों की जान गई और करीब 420 लोग घायल हुए। 60 से ज्यादा मामलों में वाहनों की आमने-सामने की टक्कर भी हुई। इनमें कई हादसे रात में हुए। वहीं पुलिस की कार्रवाई की बात करें तो 2021 में 70643 चालान किए गए। इनसे करीब चार करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विशेषज्ञ की राय
लाइट आंखों में पड़ने पर सामने की स्थिति का नहीं चलता पता
रोड सेफ्टी विशेषज्ञ शुभम भारद्वाज और तेजपाल का कहना है कि रात में हुए हादसों में 20 प्रतिशत वजह सामने से आ रहे वाहन की लाइट भी मानी जा रही है। उनका कहना है कि नए वाहनों में सफेद लाइट भी लगी होती है। जिसकी रोशनी सामान्य लाइट से ज्यादा तेज होती है। यदि ये लाइट हाई बीम पर जल रही हो तो सामने से आ रहे वाहन चालक की आंखों में पड़ने से उसे कुछ दिखाई नहीं देता। ऐसे में जब चालक को अपने-सामने की स्थिति स्पष्ट नहीं होती तो हादसा होता है। रात में पेड़ से टकराने या खेत में वाहनों के पलटने जैसे हादसे भी ऐसे होते हैं।
सामने से अन्य कार की टक्कर से पलटी थी कानूनी सलाहकार की कार
10 फरवरी को मेरठ रोड पर हुए सड़क हादसे में शुगर मिल के कानूनी सलाहकार रमन की मौत हो गई। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार रमन रात में दोस्त की शादी में गया था। घर लौटते समय मेरठ रोड पर उनकी कार को गलत दिशा से आ रही अन्य कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी कार डिवाइडर पर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई थी।
विज्ञापन

वाहन चालकों को इस सप्ताह लो बीम में हेडलाइट जलाकर गाड़ी चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। अगले सप्ताह से विशेष अभियान चलाते हुए चालान किए जाएंगे। वाहन की हेड लाइट को हाई बीम पर रखने से कोहरे में रोशनी बिखरती है। इससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है।
- रोशन लाल, प्रभारी, यातायात एवं हाईवे थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें