फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए स्वरूप को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिसको लेकर पूरी तैयारी कर दी है। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने कहा कि कोविड 19 के नियमों का पालन बेहद जरूरी है। दूसरी ओर सैंपल का दायरा भी बढ़ा दिया है, फिलहाल जिले में कई दिन से कोरोना का एक भी केस नहीं आया है, सिर्फ एक ही एक्टिव केस है।
पिछले 24 घंटे में 1464 सैंपल लिए गए थे सभी निगेटिव आए हैं। इधर जिले में कोरोना को लेकर लोगों में भय नहीं है। अब बिना मास्क के हर जगह लोग नजर आ रहे हैं, कहीं भी सैनिटाइजर का प्रयोग नहीं हो रहा, न ही उचित दूरी रखी जा रही है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोरोना इंचार्ज डॉ. अभिनव डागर ने बताया कि कोरोना को लेकर मेडिकल कॉलेज में पूरी तैयारी है एक आईसीयू व एक वार्ड अभी तक रिजर्व है।
विज्ञापन

अभी तक 40039 पॉजिटिव केस आ चुके
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 590790 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से 547746 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 40039 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 39485 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले में अब तक 553 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। लोगों से अपील है कि मास्क का प्रयोग और उचित दूरी के साथ-साथ हाथों को बार-बार सैनिटाइज करते रहें। साथ ही कोरोना का टीका अवश्य लगाएं, जिन लोगों ने पहली डोज लगवा ली है दूसरी डोज भी जरूर लगाएं।
- डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें