फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल रात से मौसम में बदलाव के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
कल रात से मौसम में बदलाव के आसार
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की जताई जा रही है संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक से तीन दिसंबर के बीच मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान करनाल और आसपास के क्षेत्रों में एक दिसंबर की रात और दो दिसंबर को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित जिला स्तरीय मौसम सेवा इकाई के अनुसार प्राकृतिक हलचल से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व आसपास के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसके प्रभाव से मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ेगी। बूंदाबांदी से करनाल क्षेत्र में प्रदूषण और स्मॉग से भी काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ये है तापमान की स्थिति
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. डीएस बुंदेला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 39 प्रतिशत, वाष्प दाब 9.0 एमएम, हवा की औसत गति सुबह 1.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि पिछले साल 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 24.0 व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

एक्यूआई का स्तर 263 पर
पर्यावरणविद् डा. राकेश भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को करनाल शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 263 के स्तर पर आंका गया। पीएम 2.5 का स्तर औसतन 193, न्यूनतम 92 और अधिकतम 335 तथा पीएम 10 का स्तर औसतन 263, न्यूनतम 106 व अधिकतम 433 आंका गया है। वातावरण में नमी बढ़ने से स्मॉग बनता है। बारिश हुई तो प्रदूषण के कण जमीन पर बैठ जाएंगे और एक्यूआई में सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें