फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एथलेटिक्स में हसनपुर के मुकेश ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गोवा में आयोजित पेसिफिक मास्टर एथलेटिक्स इंडिया 2023 में मास्टर मुकेश कुमार ने चार सौ मीटर में स्वर्ण पदक और 200 व 100 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया है। मुकेश का पैतृक गांव हसनपुर लौटने पर ग्रामीणों ने बैंड बाजों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

गोवा में 29 जनवरी से दो फरवरी तक आयोजित हुई प्रतियोगिता में गांव हसनपुर के मास्टर मुकेश कुमार ने अलग-अलग इवेंट में तीन पदक पर कब्जा किया।
रविवार को ग्रामीण मुकेश को बैंड बाजों के साथ बस स्टैंड से गांव में लेकर आए। जहां पर उसका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि जगबीर सिंह ने बताया कि मुकेश कुमार पढ़ाने के साथ खेलों में भी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने स्वर्ण व कांस्य जीतकर गांव व प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वर्ण पदक विजेता मास्टर मुकेश कुमार ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेलों में हिस्सा लें। प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका समेत कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुनील कुमार, सत्यवान, सुरेंद्र कुमार, जयभगवान, इंदर आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर खेलों में दिखाएं रुचि
पदक जीतने के बाद खिलाड़ी मास्टर मुकेश कुमार ने बताया कि खेलों में युवाओं को आगे आना चाहिए। नशे से दूर रहकर खेलो में मेडल लाकर देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें