फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: लोकसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेगी सरपंच एसोसिएशन, प्रदेशस्तरीय बैठक में किया एलान

Wed, 27 Mar 2024 12:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

सरपंचों ने प्रदेशस्तरीय बैठक में एलान किया है। उन्होंने कहा है कि सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सरपंच एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में सरपंच एसोसिएशन ने लोकसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करने का एलान किया है। एसोसिएशन का कहना है कि प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर सरपंच भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार करेगी। मंगलवार को एसोसिएशन की प्रदेशस्तरीय बैठक जांबा गांव में प्रदेश महासचिव ईशम सिंह के निवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता नीलोखड़ी ब्लॉक प्रधान भूपिंद्र सिंह लाडी ने की।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष रणबीर समैण ने कहा कि सरपंचों पर लाठीचार्ज करने वाली, उनके अधिकारों को छीनने वाली व गांवों के विकास में रोड़ा बनी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल जब वोट मांगने आएं तो सरपंच उन्हें याद दिलाएं कि लाठीचार्ज के जख्म अभी भरे नहीं हैं। सरंपच गांव की सरकार का मुखिया होता है। सरपंच को गांव का विकास करवाने के लिए सभी शक्तियां मिलनी चाहिए, लेकिन मनोहर सरकार ने ये शक्तियां छीनने का काम किया।

भूपिंद्र सिंह लाडी ने कहा कि गांवों में कार्य करवाने के लिए सरपंच को 20 लाख खर्च की पावर दी जाए। ई-टेंडरिंग का नियम खत्म किया जाए। विकास कार्य करवाने के लिए सरकार ने पिछले डेढ़ साल से ग्रांट जारी नहीं की, ग्रांट जारी की जाए। जींद के जिला प्रधान सुधीर बुआना, कैथल के जिला प्रधान सुखविंद्र, कुरुक्षेत्र प्रधान सुभाष, नारनौंद प्रधान मंजीत, मरगैन ब्लॉक प्रवक्ता कृष्ण लाल, करनाल जिला प्रधान रतन सिंह व ब्लॉक जगाधरी अध्यक्ष रिंपी सैनी ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें