फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को चकमा देकर सोने के आभूषण और नकदी ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सालवन चौक पर दो युवक महिला को चकमा देकर सोने के आभूषण व नौ हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। यह वारदात सालवन चौक पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता इंदूबाला वासी वार्ड नंबर 9 ने बताया कि वह करीब साढ़े 10 डीएवी स्कूल में बच्चों की फीस देने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे रास्ता पूछने के लिए रोका। आरोपी ने एक दूसरे युवक को भी वहां बुला लिया। इसके बाद आरोपी युवक तंत्र-मंत्र के माध्यम से कुछ बोलने लगा। वहा आया दूसरा लड़का भी उसकी बातें मानने लगा। वहां पर आए दूसरे लड़के ने पहले आए व्यक्ति को अपना पर्स और अन्य सामान थमा दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने भी आरोपी के कहने पर अपना थैला दे दिया। उसके थैले मे करीब नौ हजार रुपए थे। इसके अलावा उसके थैले में उसकी बैंक की कॉपी, मोबाइल था। उसने थैला उसे सौंप दिया। आरोपी ने उसके दोनों हाथों से सोने की अंगूठी व दो सोने की चूड़ी, सोने की चेन में सोने का लॉकेट भी था, लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें