संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। गांव हरिसिंहपुरा में 12वीं कक्षा के छात्र की हत्या के बाद तनावपूर्ण स्थिति है। शुक्रवार को भी गांव में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव हरिसिंहपुरा के संस्कार भारती स्कूल में पुरानी रंजिश के चलते एक छात्र ने वीरवार सुबह सवा नौ बजे अपने सहपाठी को क्लास रूम में ही चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।
वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।