फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में चार खिलाड़ियों ने झटके 13 पदक

विज्ञापन
54: बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक जीतकर आए दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चे साथ में स्कूल की प्रधाना?
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित 55वीं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 13 पदक हासिल किए। पदक जीतने वालों में रियांश, अनिरुद्ध, अनुष्का और आराध्य शामिल हैं। वहीं रियांश ने बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर जारी ऑल इंडिया रैंकिंग में भी छठा स्थान अर्जित कर जिले एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रियांश के शानदार प्रदर्शन पर उसे 7500 की नकद धनराशि और अनिरुद्ध को 2500 रुपए की नकद धनराशि पुरस्कार के रूप दी गई। प्रधानाचार्य शालिनी नारंग ने कहा कि पदक और सर्टिफिकेट हासिल कर खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो करनाल शहर के लिए गौरव की बात है। मुख्य अध्यापिका मधु ग्रोवर ने कहा कि विद्यालय तथा शहर के अन्य विद्यार्थियों को भी इनकी भांति अपने खेल एवं कार्य क्षमता पर दृढ़ निश्चय कर निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए ताकि इसी प्रकार सफलता के चरम शिखर को छू सकें। खिलाड़ियों की इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ने शारीरिक शिक्षा अध्यापक वीरेंद्र सिंह को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे खेल परिणाम
15 आयु वर्ग में रियांश ने सिंगल्स और डबल्स में स्वर्ण, अंडर-17 डबल्स में स्वर्ण और सिंगल्स में रजत, अंडर 19 डबल्स में रजत पदक हासिल किए। वहीं अनिरुद्ध ने अंडर 17 के डबल्स और सिंगल्स में स्वर्ण, अंडर 19 में रजत, इसी प्रकार 15 एवं 17 आयु वर्ग के सिंगल में अनुष्का ने स्वर्ण, आराध्य ने अंडर 13 डबल्स में स्वर्ण, अंडर 15 के डबल्स में रजत पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें