फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार 778 राजकीय स्कूलों में एक साथ बढ़ी 22597 छात्र संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। कोरोना के कारण पैदा हुए हालात में सरकारी स्कूलों ने छात्र संख्या बढ़ाने में पिछले सभी रिकार्ड तोड़े हैं। पहली बार ऐसा हुआ कि एक साथ जिले के 778 राजकीय स्कूलों में 22597 नए विद्यार्थी आए हैं। वहीं शिक्षा विभाग का दावा है कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के कारण ज्यादातर विद्यार्थी निजी स्कूलों को छोड़कर राजकीय स्कूलों में आए हैं। अभी 30 सितंबर तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी, जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित हैं, वे दाखिला ले सकते हैं।
जिले में दो स्कूल ऐसे हैं, जहां सर्वाधिक नए विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। संख्या के हिसाब से मॉडल टाउन का राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सर्वाधिक 397 नए दाखिले हुए हैं। वहीं, भूसली गांव की प्राथमिक पाठशाला में 116 प्रतिशत यानी दो गुने से ज्यादा विद्यार्थियों का दाखिला इस सत्र में हुआ है। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2020-21 में कक्षा पहली से 12वीं तक 125009 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे, जबकि नए सत्र वर्ष 2021-22 में इन कक्षाओं में 147606 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है, यानी 22597 छात्र संख्या बढ़ी है। इस आंकड़े के साथ करनाल प्रदेश में चौथे और जीटी बेल्ट में पहले पायदान पर है, जबकि सबसे ज्यादा 30808 छात्र संख्या मेवात में बढ़ी है।
विज्ञापन

9 प्राथमिक और 12 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 243 तक बढ़ी संख्या
जिले में 24 स्कूलों ने विभाग के लक्ष्य को तेजी से पूरा किया है। 9 प्राथमिक और 12 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 243 तक छात्र संख्या बढ़ी है। यदि मॉडल संस्कृति स्कूलों की बात करें तो मॉडल टाउन के अलावा निसिंग मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 380 नए विद्यार्थी आए हैं।
- इस श्रेणी में इन विद्यालयों ने इतनी बढ़ाई संख्या-
- प्राथमिक स्कूलों में कलहेड़ी, बिजना, घरौंडा, ब्याना, नन्हेड़ा, इंद्री-2, भूसली, गोंदर (लड़के और लड़कियां) के स्कूल में 50 से लेकर 243 तक नए विद्यार्थी शामिल हुए हैं।
- उच्च विद्यालयों की श्रेणी में महज भालू के स्कूल में 90 छात्र संख्या बढ़ी है।
- वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी में घरौंडा, बरसत, मूनक, कुटेल, चोरा, इंद्री (लड़के और लड़कियां), भादसों, प्रेम नगर, कुंजपुरा, शेखपुरा सुहाना और तरावड़ी शामिल है। यहां 160 से लेकर 240 तक छात्र संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

इस कक्षा में इतनी है छात्र संख्या
कक्षा छात्र संख्या
पहली 11914
दूसरी 13263
तीसरी 13589
चौथी 13559
पांचवीं 13477
छठी 13293
सातवीं 11335
आठवीं 12262
नौवीं 12753
दसवीं 12847
11वीं 11443
12वीं 7871
कुल 147606
इस बढ़ी छात्र संख्या के पीछे कोरोना की तीसरी लहर की संभावना, पिछले दोनों लॉकडाउन में अभिभावकों के सामने आई आर्थिक तंगी को जोड़कर देखा जा रहा है। निजी स्कूलों की मनमानी के भी कई मामले सामने आए थे। वहीं सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था भी सुधरी है। बढ़ी छात्र संख्या विभाग की बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि पिछले कई सालों से सरकारी स्कूलों की छात्र संख्या गिर रही थी। -रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें