फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाईवुड गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। लक्कड़ मार्केट में माता काली मंदिर के समीप एक प्लाईवुड एवं हार्डवेयर के तीन मंजिला गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। करीब पांच घंटे बाद फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
मां प्लाईवुड एंड हार्डवेयर के गोदाम में शनिवार रात करीब 1:30 बजे आग लग गई। आग की लपटें बढ़ने लगी तो आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आठ गाड़ियों ने करीब साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर गोदाम के मालिक भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के गोदाम के मालिक भी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

मंदिर तक पहुंची आग की लपटें
यह गोदाम काली माता मंदिर के पास है। इस कारण इस तीन मंजिला गोदाम की आग मंदिर तक पहुंच गई। मंदिर का भी कुछ हिस्सा आग की चपेट में आ गया। इतना ही नहीं गोदाम के बाद बिजली के खंभे पर लगे बिजली मीटर भी जल गए। आग में जलकर सब कुछ राख हो गया।
विज्ञापन

सारा सामान जल गया
गोदाम के मालिक राकेश तिवारी ने बताया कि रात को जब उसे सूचना मिली कि उसके गोदाम में आग लग गई है तो वह तुरंत मौके पर पहुंचा। उस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर थी और आग बुझाने का प्रयास कर रही थी। आग लगने से सारा सामान जल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें