फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम में मारामारी : पीजी कॉलेज की मेरिट 107, महिला कॉलेज की कट ऑफ रही 103.4 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। करीब 25 दिनों के इंतजार के बाद शनिवार को उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस बार राजकीय महिला कॉलेज रेलवे रोड में बीकॉम की कट ऑफ 103.4 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक रही है। अन्य कॉलेजों में बीकॉम की कट ऑफ सबसे ऊपर रही है।
विज्ञापन

वहीं सरकारी कॉलेजों में पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में बीकॉम की मेरिट लिस्ट 107 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक रही। ऐसे में इस बार कॉमर्स में दाखिला लेना चुनौती रहेगा। दूसरी वरीयता सूची में भी इस कोर्स में उन्हीं विद्यार्थियों का नाम आने का आसार है, जिनके अंक ज्यादा होंगे। वहीं बीए में दाखिले के लिए रात तक वरीयता सूची का इंतजार चलता रहा। समाचार लिखे जाने तक किसी भी कॉलेज की बीए की वरीयता सूची जारी नहीं हुई थी।
वहीं आधी अधूरी वरीयता सूची ने आवेदकों की परेशानी बढ़ा दी है। विभाग ने वेबसाइट पर सूचना दी थी कि दोपहर 3 बजे तक बीए संकाय की वरीयता सूची जारी कर दी जाएगी, लेकिन छात्र देर रात तक इंतजार करते रहे। अब जिन विद्यार्थी का नाम पहली लिस्ट में आया है, वह विद्यार्थी 15 सितंबर तक फीस जमा करा सकेंगे। 17 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट वाले विद्यार्थी 20 सितंबर तक फीस जमा करा सकेंगे। यदि सीटें खाली बचीं तो 22 सितंबर को दोबारा आवेदन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इसके बाद काउंसिलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस कॉलेज की इतनी रही कट आफ-
पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज
श्रेणी आल इंडिया जनरल
कोर्स अधिकतम/कट ऑफ अधिकतम/कट ऑफ
बीकॉम 107/101.2 101/95.6
बीएएमसी 100.2/90.6 90.6/80
बीटीएम 100.2/91 90.6/79.2
बीसीए 101.4/97.4 97.2/93.6
बीएससी गृह विज्ञान 100.2/95.4 94.6/84
बीएससी नॉन मेडिकल 103.4/98.8 98.4/91.4
बीएससी मेडिकल 102/97.8 97.8/92.2
बीएससी आईटी 101.2/99 99/94.6
राजकीय महिला कॉलेज की कट ऑफ मेरिट
श्रेणी आल इंडिया जनरल
बीकॉम 103.4 98
नॉन मेडिकल 97.6 88.8
डीएवी पीजी कॉलेज
श्रेणी आल इंडिया जनरल
कोर्स अधिकतम/कट ऑफ अधिकतम/कट ऑफ
बीकॉम एडेड 107.2/95.6 95.4/78.4
बीकॉम ऑनर्स 102.2/93.6 92.4/71
बीबीए 96.8/92.4 92.2/84
बीसीए 99/73.2 71.8/52
बीएएमसी 97/85.4 84.6/63
बीएससी नॉन मेडिकल 98.2/50.2
कॉलेजों में इस प्रकार आए आवेदन
कॉलेज सीटें आवेदन
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज 1630 8872
राजकीय महिला कॉलेज 960 3338
दयाल सिंह कॉलेज 1250 5364
डीएवी पीजी कॉलेज 1255 4539
गुरुनानक खालसा कॉलेज 700 2378
केवीए डीएवी महिला कॉलेज 1220 1955
राजकीय कॉलेज मटक माजरी 640 863
राजकीय कॉलेज असंध 240 732
राजकीय महिला कॉलेज घरौंडा 260 266
स्नातक में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। जिन विद्यार्थियों पहली मेरिट लिस्ट नाम आया है, वे 15 तक फीस जमा कराएं। तकनीकी खामी के चलते बीए की मेरिट लिस्ट देर शाम तक जारी नहीं हो पाई। -डॉ. राजेश रानी, प्रिंसिपल, पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें