फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की हुंकार, महापंचायत में बड़ा फैसला लेने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। बसताड़ा टोल प्लाजा पर शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों पर लाठीचार्ज के बाद अब सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से घरौंडा की नई अनाज मंडी में महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें किसान आंदोलन की रणनीति पर मंथन के बाद बड़ा फैसला ले सकते हैं। बैठक को देखते हुए अब पुलिस-प्रशासन की नजर भी किसानों की आगामी रणनीति पर टिकी है। दूसरी ओर लाठीचार्ज और पथराव के दौरान घायल पुलिसकर्मियों की ओर से किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं घायल किसानों की ओर से भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी गई है, जिस पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।
संयुक्त किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष हैपी औलख ने बताया कि लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा के किसानों की सोमवार को घरौंडा की नई अनाज मंडी में सुबह 11 बजे महापंचायत बुलाई गई है। बैठक में आगामी रणनीति बनाने के साथ ही बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के भी हिस्सा लेने की संभावना है। उन्होंने बताया कि टिकैत के नहीं आने पर उनका प्रतिनिधि बैठक में शामिल रहेगा। इसके लिए 17 अन्य किसान संगठनों के पदाधिकारियों से बात हो चुकी है। हरियाणा में सक्रिय अन्य किसान संगठन भी महापंचायत में सहभागिता करेंगे। कुछ किसान नेताओं ने बताया कि एकजुटता के साथ स्थानीय निकाय व पंचायत चुनाव में भाजपा को हराने की रणनीति पर भी विचार मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेता सुनील पूनिया व राजेंद्र आर्य ने बताया कि किसानों पर लाठीचार्ज के मामले में किसान भी मामला दर्ज करवाएंगे। इसके लिए कोर्ट जाने की तैयारी की जा रही है। इधर, पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न सियासी दलों की निगाहें भी किसानों की सोमवार को प्रस्तावित किसान महापंचायत पर टिक गई है।
विज्ञापन

किसानों की घरौंडा अनाज मंडी में प्रस्तावित बैठक के लिए पुलिस की ओर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घरौंडा व मधुबन थाने में पुलिस की चार कंपनियां तैनात की गई हैं। साथ ही परिस्थितियों को देखते रूट डायवर्ट करने की भी पूरी तैयारी की गई है।
-गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें