करनाल। गांव महमदपुर में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान रोजाना की तरह बुधवार को खेत में गया था। ट्रांसफार्मर से लाइन उठाकर ट्यूबवेल चलाने लगा तो उसे करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव महमदपुर के आदित्य ने बताया कि उसके पिता कृष्ण (52) खेती करते थे। बुधवार को घर से खेत में गए थे। ट्यूबवेल चलाते वक्त करंट लग गया। आसपास के लोगों ने संभाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो