फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो ने मारी बाइक सवार को टक्कर, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निगदू। नीलोखेड़ी कारसा ढांड सड़क पर टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है। मंगलवार दोपहर 12 बजे बोडश्याम निवासी विजय कुमार (27) मोटरसाइकिल पर निगदू में आधार कार्ड बनवाने के लिए आया था। जैसे ही वह कारसा-नीलोखेडी रोड पर गांव भुखापुरी के पास पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर सड़क पर चढ़ा निगदू की तरफ से आ रहे टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक के पास हेलमेट तो था लेकिन सिर पर लगाने के बजाय हाथ में पकड़ रखा था। निगदू थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसे में घायल बाइक सवार की मौत
करनाल। देवी लाल चौक पर हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस जांच कर रही है।
गांव कुलवेहड़ी निवासी रामकुमार ने बताया कि 26 सितंबर की रात लगभग 7:30 बजे वह नई सब्जी मंडी से काम खत्म करके मोटरसाइकिल पर गांव जा रहा था। ताऊ देवीलाल चौक पर उससे आगे चल रहे एक ऑटो ने सुरेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान 28 सितंबर को दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें