करनाल। ड्यूटी से छुट्टी के बाद घर जा रहे बेरी उद्योग के दो कर्मचारियों से तीन युवकों ने मारपीट कर पर्स और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
रंबा चौकी में दी शिकायत में संगोहा निवासी अमृतपाल ने बताया कि वह और उनके गांव के कर्मबीर बेरी उद्योग कंपनी सेक्टर-3 में नौकरी करते हैं। रात 12:30 बजे वे अपना काम खत्म करके कंपनी से बाइक से घर जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे जब वे डॉ. मदन वासी संघोई के खेत के पास पहुंचे तो उनकी बाइक के पीछे बाइक सवार तीन युवक आए। इनमें से एक ने गंडासी से वार किया तो कर्मबीर नीचे गिर गया। दूसरे साथी ने अमृतपाल पर वार किए। इसके बाद वे उनके पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मामला दर्ज पुलिस जांच कर रही है।