करनाल। बिजली निगम में भी उपभोक्ताओं द्वारा जमा किए गए 87583 रुपए का गबन कर लिया गया है। गबन का आरोप कैशियर पर लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि बलजीत सिंह ई-पे कैशियर के पद पर है। वह एक एक अक्तूूबर 2017 से एक फरवरी 2020 तक कैशियर पद पर रहा। इस दौरान उसने कुछ उपभोक्ताओं के 87683 का गबन कर लिया। आरोप है कि कैशियर ने उपभोक्ताओं द्वारा जमा किए गए रुपये निगम में जमा न करके स्वयं के खर्च में ले लिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद