फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22. दुकानों के आगे थड़े तोड़ने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। रेलवे रोड पर ओवरब्रिज के नीचे बनी दुकानों के मालिकों ने शनिवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नवनिर्वाचित पार्षद, पूर्व पार्षद व आम लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियोें ने दुकानों के आगे बने थड़े तोड़ने की कार्रवाई को गलत बताया।
विज्ञापन

पार्षद प्रेम प्रधान, ओमप्रकाश मल्होत्रा, दिलप्रीत सिंह चहल व अरविंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि नगर पालिका ने शुक्रवार को इस रोड पर दुकानदारों के थड़े पानी की निकासी के लिए तोड़े हैं। यह नाजायज है। इन थड़ों को तोड़ने की जरूरत नहीं थी। कार्रवाई के समय नपा के अधिकारियों से कहा गया कि पहले कानूनी नोटिस दिए जाने चाहिए थे। डॉ. भरत चौधरी ने कहा कि पानी निकासी में रुकावट की बात कहकर उनके दुकान के आगे जो थड़ा तोड़ा गया है, जबकि रुकावट जैसी बात नहीं थी।
नपा चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे राजीव नारंग और सोमप्रकाश कालड़ा ने कहा कि शहर की नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं। यही कारण है कि थोड़ी सी बारिश होने पर पानी सड़कों पर बहता है। सफाई करने की बजाय दुकानदारों के दुकानों के आगे बने थड़े ही तोड़ डाले। सोमवार तक थड़ों की मरम्मत नहीं करवाई गई तो पालिका के बाहर सैकड़ों दुकानदार प्रदर्शन करेंगे। जरूरत पड़ी तो उपायुक्त को ज्ञापन देने करनाल जाएंगे। इस मौके पर पंजाबी सभा के प्रधान राजीव नारंग, मुकेश चौधरी, डॉ. भारत चौधरी, प्रेम प्रधान, हरीश मदान, नरेश गाबा, अरविंद्र सिद्धू, जगजीत सिंह, गुरशरण सिंह ग्रेवाल, आत्मप्रकाश आनंद, देवेंद्र कामरा, सोमप्रकाश कालड़ा, मुकेश सचदेवा, बंटू चहल, राजकुमार मुंजाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

पानी की निकासी में बाधा थे थड़े : नरेंद्र शर्मा
नपा सचिव नरेंद्र शर्मा का कहना है कि जिन थड़ों को तुड़वाया गया है, वे पानी की निकासी में बाधा बन रहे थे। यदि फिर भी किसी दुकानदार को इस कार्रवाई से दिक्कत आई तो उसका समाधान करवा देंगे। दुकानदार उन्हें अपनी दिक्कत बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें