फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवारों से जानलेवा हमला, 12 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नरसी विलेज में केबल ऑपरेटर पर तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों को नामजद कर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-6 निवासी इंद्रजीत ने बताया कि वह बिजली निगम से सेवानिवृत है। उसका बेटा नरेंद्र स्काई एसडी के नाम से केबल नेटवर्क और एयर नेट के नाम से इंटरनेट का खुद का काम करता है। जिसका ऑफिस निर्मल विहार में है। पिछले तीन दिन से सेक्टर-32 और नरसी विलेज में तार काटने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद उसके बेटे ने साहिल और जोगिंद्र को दो जनवरी को नरसी विलेज भेजा था। इस दौरान उनके पास जोगिंद्र का फोन आया कि तीन युवक उन्हें काम करने से रोक कर मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद उनका बेटा नरेंद्र व शुभम कार में मौके पर गए तो उसके बेटे नरेंद्र पर भी तलवारों व डंडों से हमला कर दिया। जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी विकास निवासी अवतार कॉलोनी करनाल व उसका पार्टनर राजिंद्र के हाथ में तलवार थी। उनके अन्य 10-12 साथी लाठी डंडे लेकर वहां से भाग गए। जाते हुए धमकी देकर गए कि केबल और इंटरनेट का काम बंद कर दो नहीं तो परिवार को जान से मार देंगे। आरोपियों ने नरेंद्र की गर्दन, सिर पर जान से मारने की नीयत से प्रहार किया था। अगर नरेंद्र अपने दोनो हाथ जो तलवार से कटे हुए है आगे न करता तो तलवार से गर्दन या सिर कट सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें