सड़क किनारे पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला है। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव के पास मिले मोबाइल से मृतक की शिनाख्त हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा जांच शुरू कर दी है।
करनाल-पानीपत सर्विस रोड पर एआरबी वाटर पार्क से कुछ दूर राहगीरों को पेड़ से शव लटका मिला। मृतक की जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ, लेकिन मोबाइल की बैटरी कम थी। पुलिस ने फोन चार्ज कर खोला तो मिस्ड कॉल आई थी। पुलिस ने मिस्ड कॉल वाले नंबर पर कॉल किया। जिसके बाद मृतक की पहचान केशव शुक्ला के रूप में हुई।
पुलिस जांच अधिकारी रमेश चंद ने बताया कि मृतक उतर प्रदेश के बाराबंकी ढोलकपुर का रहने वाला था। उसके गले में शर्ट का फंदा लगा था। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।