फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: शातिर महिला चोर ने ज्वेलरी शॉप से चुराया मंगलसूत्र, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri, 02 Jun 2023 12:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल के सेक्टर-14 निवासी संजय गोयल ने बताया कि शाम 4.35 मिनट पर पिंक सूट पहनी एक महिला ने एंट्री की। जिसके बाद वह कांउटर के आगे लगे बैंच में बैठ गई। इसके बाद उसने दुकान पर लगी हुई महिला कर्मचारियों से सोने का मंगलसूत्र दिखाने को कहा। ऐसे में दो महिला कर्मचारी उसे मंगलसूत्र दिखाने में जुट गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के सराफा बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े एक शातिर महिला चोर ने 50 ग्राम का एक सोने का मंगलसूत्र चुराने का मामला सामने आया है। शातिर चोर महिला ने इतनी सफाई से मंगलसूत्र को अपने हाथ में उठाया। जिसका महिला के सामने बैठी तीन महिला कर्मचारियों को भी नहीं पता लगा। चोरी की सारी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सराफा बाजार में ज्वैलर्स की दुकान पर आई थी महिला 
सेक्टर-14 निवासी संजय गोयल ने बताया कि शाम 4.35 मिनट पर पिंक सूट पहनी एक महिला ने एंट्री की। जिसके बाद वह कांउटर के आगे लगे बैंच में बैठ गई। इसके बाद उसने दुकान पर लगी हुई महिला कर्मचारियों से सोने का मंगलसूत्र दिखाने को कहा। ऐसे में दो महिला कर्मचारी उसे मंगलसूत्र दिखाने में जुट गई। महिला कर्मचारियों ने एक-एक कर शातिर महिला चोर को 10 से 12 अलग-अलग डिजाइन के मंगलसूत्र दिखा दिए। इस दौरान महिला ने एक-एक कर कुछ मंगलसूत्र उठाए और उन्हें देखकर वापस रख दिए। फिर बाद में जब महिला कर्मचारी उसे ओर मंगलसूत्र दिखाने लगी तो कुछ ही सेकेंड में शातिर महिला चोर एक मंगलसूत्र हाथ में लेकर छुपा लिया और बड़ी आसानी से अपने बैग में रख लिया। 

स्टाफ सामान को एकत्रित करने लगी तो एक मिला कम 
दुकानदार संजय गोयल ने बताया कि काफी सारे मंगलसूत्र दिखाने के बाद महिला ने उन्हें नापसंद कर वहां से करीब आधे घंटे बाद दुकान से चली गई। उसके बाद स्टाफ ने सारे मंगलसूत्रों को सेटों में रखना शुरू किया तो उसमें से एक मंगलसूत्र गायब मिला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो महिला द्वारा चोरी किए गए मंगलसूत्र का पता लग पाया। 
विज्ञापन


सराफा बाजार में कई दुकानों पर हो चुकी है चोरियां 
संजय गोयल ने बताया कि उससे उनको 50 हजार रुपये की चपत लगी है। उन्होंने बताया कि इस तरह की चोरी नई नहीं है। सराफा बाजार में कई ओर दुकानदारों के पास से भी इसी तरह चोरियां हो चुकी है। इस बारे में हर दुकानदार ने अपनी-अपनी चोरियों की शिकायत पुलिस को दी है लेकिन आज तक एक भी चोर गिरफ्तार नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें