कुछ दिन पहले ही वह नीलोखेड़ी में आए थे। पिता के अनुसार शुक्रवार को वह हर रोज की तरह 10.30 बजे सोकर उठा और घर के अन्य कमरे को बिना देखे बाहर निकल गया। दोपहर करीब 1.45 बजे घर आया और नहाया। उसी समय उसके दोनों बेटे स्कूल से आ गए। जब उसने बेटों से कहा कि उनकी बहन स्कूल से नहीं आई तो बेटों ने कहा कि वह तो आज स्कूल गई ही नहीं। घर पर ही थी। जब उसने अपनी बेटी को घर में देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली।
सूचना पर नीलोखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एक नाबालिग द्वारा फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। इस मामले में परिजनों से शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद से किशोरी परेशान चल रही थी। वहीं आरोपियों के परिजनों की ओर से धमकी भी दी गई थी। इस मामले की जांच की जा रही है। -कृष्ण चंद, नीलोखेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी